PM ढोल बजा रहे हैं और यूपी में बिजली नहीं: राहुल गांधी
अमेठी। अपनी लंबी राजनैतिक चुप्पी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा जुबानी हमला किया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जापान में ढोल बजा रहे हैं और यहां बिजली के लिए हाहाकार है।

अपने अमेठी दौरे पर आए राहुल गांधी ने मोदी सरकार के सौ दिनों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन वादों के सहारे मोदी ने सरकार बनाई उनमें से एक भी पूरे नहीं हुए हैं।
पढ़ें- जापान दौरे की अफवाहें
बयानी हमला करते हुए राहुल ने कहा कि चुनाव के दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार कम करने के बड़े-बड़े दावे हुए मगर सरकार बनने के 100 दिन बाद भी उन पर कोई काम नहीं हुआ। अब सरकार को काम करना शुरू कर देना चाहिए।
हालांकि राहुल ने महीनों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है व देश के प्रधानमंत्री की सफल मानी जा रही यात्रा को यूपी की बिजली व्यवस्था से जोड़कर पेश किया है। हालांकि कई जानकारों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल को अखिलेश यादव पर सवाल उठाने चाहिए थे।












Click it and Unblock the Notifications