Rahul Gandhi: रोजगार योजना या जुमला? राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछे तीन तीखे सवाल
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी से तीन तीखे सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा, 'पीएम रोज नए नारे गढ़ते हैं और युवा अब भी वास्तिक अवसरों का इंतदार कर रहे हैं।'
क्या यह एक और जुमला है? दरअसल, राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा,'रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना' (Employment Linked Incentive - ELI), जिसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारी प्रचार के साथ लॉन्च किया गया था, न तो अब तक स्पष्ट की गई है और न ही इस पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

इस दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी ने युवाओं को रोजगार देने का वादा करते हुए बहुत ही जोर-शोर से 'रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना' की घोषणा की थी। लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी इस योजना की कोई स्पष्ट रूपरेखा सामने नहीं आई है।'
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि इस योजना के लिए आवंटित गए 10,000 करोड़ रुपए भी वापस राजकोष में लौट गए हैं। राहुल ने सवाल उठाया कि क्या यह योजना केवल एक चुनावी जुमला थी? उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी के मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते हैं।
सरकार की नीति पर राहुल का सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि सिर्फ बड़े कॉरपोरेट्स को प्राथमिकता देकर, पारंपरिक कौशल और सूक्ष्म उद्यमों की उपेक्षा करके देश में रोजगार नहीं पैदा किए जा सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि सार्थक और स्थायी रोजगार के लिए सरकार को MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) क्षेत्रों में भारी निवेश करना चाहिए।
राहुल गांधी ने यह भी कहा,'सिर्फ असेंबली को बढ़ावा देने, क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने और निष्पक्ष बाजार की उपेक्षा से भारत को नौकरियां नहीं मिलने वालीं।'
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा तीन सवाल?
'रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना' की वर्तमान स्थिति क्या है?
10,000 करोड़ रुपये की राशि कहां गई?
क्या युवाओं के लिए नौकरी देने का वादा एक और जुमला था?
'पलायन रोको, नौकरी दो' अभियान की पृष्ठभूमि
कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी और इससे होने वाले युवा पलायन पर प्रकाश डालना है। राहुल गांधी का यह हमला ऐसे समय में आया है जब देश में रोजगार संकट और युवाओं में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें: AICC: राहुल गांधी ने नए वक्फ अधिनियम की आलोचना की, RSS पर भी साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications