राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले- कोरोना मृत्यु दर ने खोली गुजरात मॉडल की पोल

नई दिल्‍ली। देश में बेतहासा बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ए‍क रिपोर्ट के हवाले से राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए COVID-19 मृत्यु दर के मामले में बीजेपी शासित गुजरात और कांग्रेस एवं सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्यों- महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, पुडुचेरी, झारखंड और छत्तीसगढ़- की तुलना की है। राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना से गुजरात में हो रही मृत्‍यु दर 6.25 है जो गुजरात मॉडल का सच उजागर करता है।

Recommended Video

    Coronavirus: Rahul Gandhi का PM Modi पर निशाना, Gujarat Model पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    मॉडल

    आपको बता दें कि राहुल गांधी ने जो आंकड़े पेश किए हैं उसके मुताबिक गुजरात में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 6.25 फीसदी है, जो सबसे अधिक है। यहां तक कि राष्ट्रीय मृत्यु दर से करीब दोगुना है। राहुल गांधी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार COVID-19 मृत्यु दर:

    • गुजरात- 6.25 प्रतिशत
    • महाराष्ट्र- 3.73 प्रतिशत
    • राजस्थान- 2.32 प्रतिशत
    • पंजाब- 2.17 प्रतिशत
    • पुडुचेरी- 1.98 प्रतिशत
    • झारखंड- 0.5 प्रतिशत
    • छत्तीसगढ़- 0.35 प्रतिशत

    गुजरात मॉडल उजागर

    आपको बता दें कि गुजरात में कोरोना के 24,104 मामले हैं जबकि मृतकों की संख्या 1,500 के पार चली गई है। पिछले कुछ महीने से गुजरात में औसतन 400 नए केस आ रहे हैं।

    भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए 10667 नए मामले

    देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 10 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले एक दिन में 380 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार 900 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक तीन लाख 43 हजार 91 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं एक लाख 80 हजार 13 लोग ठीक भी हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+