सूट-बूट की सरकार कहने वालों के दाग कैसे होंगे धुलेंगे
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कांग्रेस के हर आरोप का मुहंतोड़ जवाब दे रही भाजपा। राहुल गांधी के सूट बूट के जवाब मेँ भाजपा ने कांग्रेस को सूटकेस की पार्टी कह दिया। हालांकि नरेंद्र मोदी राहुल गांधी का जवाब नहीँ दे रहे थे लेकिन एक इंटरव्यू मेँ कह दिया कि कांग्रेस बताए आपने शासन काल मेँ इस प्रकार की लूट उसने क्यों कराई।
सूटकेस का जुमला
वरिष्ठ लेखक अवधेश कुमार ने ठीक ही कहा कि तबसे भाजपा नेताओं ने सूटकेस का जुमला पकड़ लिया। लगता है कि सूट बूट सूटकेस भारतीय राजनीति मेँ एक दूसरे पर हमला करने के रुप मेँ इस्तेमाल होता रहेगा। इस से निकलेगा कुछ नहीँ लेकिन राजनीति का जो स्तर है उससे हमको रुबरु करता रहेगा।
मोदी का राहुल पर पलटवार, कहा सूट-बूट वाली सरकार सूटकेस सरकार से बेहतर
मन की बात
इस बीच, प्रधानमंत्री अपने मन की बात में जिस तरह बच्चों, किशोरों से बात करने की कोशिश करते हैं उनका असर उनको सुनने वालों पर अवश्य पड़ेगा। हमने प्रतिक्रिया सुनी एक मां की कि नेहरु जी के बाद कोई प्रधानमंत्री बच्चों से अपने को जोड़ रहा है। उनके अनुसार उसको प्रेरणा देते हैं, नैतिकता की बात भी करते हैं, पशु पक्षियों को ध्यान रखने की अपील करके करके उनको संवेदनशील एवं पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा दे रहे हैं तथा विफलता में भी साहस दे रहे हैं। हालांकि कुछ प्रतिक्रिया नकारात्मक भी थीं, और होंगी। उनके एक-एक कथन का पोस्टमार्टम दोनों दृष्टियों से होनी ही चाहिए।
बेहतर कोशिश
लेकिन प्रधानमंत्री की यह कोशिश अच्छी है। प्रधानमंत्री देश के हर वर्ग से अपने मन की बात करे। छोटी-छोटी चीजों की चर्चा करके सबको किसी न किसी तरह अपने जीवन में सकारात्मक करने तथा उसके साथ देश के लिए भी कुछ करने की प्रेरणा दे तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
योग कि सफलता
योग की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति बहुत बड़ी सफलता है। भारत के प्रस्ताव पर 100 दिनों के अंदर 177 देशों ने स्वीकार किया वह रिकॉर्ड है। अब हमारी बारी है। क्या हमने कभी सोचा था कि योग भी दुनिया को जोड़ सकता है। यह शरीर और मन को जोड़ने के साथ ही दुनिया को जोड़ सकता है। तो 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह हम योग करें। हमलोग जगह-जगह योग को फैला सकते हैं। जहां हैं वहीं लोगों को एकत्रित करके योग का महत्व समझायें और सीखायें।













Click it and Unblock the Notifications