राहुल गांधी ने शेयर की Moddys Chocolates की कहानी, 70 महिलाओं की टीम ऊटी में चलाती है 1951 से ये फैक्ट्री

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर तमिलनाडु के नीलगिरी के दौरे की एक वीडियो शेयर की है। राहुल गांधी का ये वीडियो ऊटी की एक चॉकलेट फैक्ट्री के दौरे की है।

इस वीडियो को शेयर कर राहुल गांधी ने अपना अनुभव शेयर किया है और मौडीस चॉकलेट की प्रेरक कहानी बताई है। इस कंपनी में 70 महिलाएं काम करती हैं और अपना घर चलाती हैं।

Rahul Gandhi News

वीडियो में बताया गया है कि कंपनी का नाम मौडीस चॉकलेट है। नीलगिरी में इस चॉकलेट की फैक्ट्री 1951 से है। इस कंपनी में फिलहाल अभी 70 महिलाएं काम करती हैं। ये महिलाएं चॉकेलट बनाकर खुद अपने परिवार का घर चलाती हैं।

वीडियो में राहुल गांधी भी महिला कर्मियों के साथ चॉकलेट बनाते दिख रहे हैं। राहुल गांधी वीडियो में पूछते हैं कि, इसपर कितना जीएसटी देना पड़ता है...? कंपनी में काम करने वाले लोग बताते हैं कि, '18 प्रतिशत सर, जो सबसे ज्यादा है।' जिसपर राहुल गांधी कहते हैं, 'देशभर की यही समस्या है।'

कर्मचारी कहते हैं कि, नोटिस पर नोटिस आते रहते हैं। हमारे हिसाब से जीएसटी का मतलब एक टैक्स होना चाहिए।' इसपर राहुल गांधी कहते हैं, कि हम कैसे आपकी मदद कर सकते हैं। कर्मचारी कहते हैं कि , हम एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग करते आ रहे हैं। फिर राहुल गांधी कहते हैं, इस बारे में आप मुझे लिखकर दीजिए, मैं क्या मदद कर सकता हूं..देखता हूं।

कंपनी में काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि हम चाहते हैं कि हमारे प्रोडक्ट दूसरे देश तक पहुंचे और हमारी तरक्की होते रहे। हमें एक ये बहुत बड़ा मौका मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+