सर्जिकल स्ट्राइक को लीड करने वाले DS हुडा को राहुल गांधी ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी
'सर्जिकल स्ट्राइक' को लीड कर चुके DS हुडा को राहुल गांधी ने दी ये जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक विजन डॉक्युमेंट तैयार करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ही इस टास्क फोर्स को लीड करेंगे, उनके साथ इस काम के लिए कुछ विशेषज्ञों को भी रखा गया है, जिनके साथ मिलकर वो ये डॉक्युमेंट तैयार करेंगे। इस विजन डॉक्यूमेंट में देश की सुरक्षा को लेकर खाका तैयार किया जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा (रिटायर्ड) ने ही पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाली टीम को लीड किया था।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी एस हुडा ने गुरुवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई। बता दें कि जनरल हु्ड्डा की अगुवाई में ही सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, जो उस समय नॉर्थन आर्मी कमांडर थे।
जनरल हुड्डा ने पिछले साल सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक के प्रचार और इसके राजनीतिक लाभ के लिए मोदी सरकार को निशाना भी बनाया था। हुड्डा ने कहा था कि इसका कुछ ज्यादा ही प्रचार किया गया। इसका कितना राजनीतिकरण होना चाहिए था, यह कितना सही है या गलत यह बात राजनेताओं से पूछी जानी चाहिए। इस बयान के बाद राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर सेना का राजनीति के लिए फायदा उठाने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications