राहुल गांधी ने पीएम मोदी और नीरव को बताया 'भाई-भाई ', गिनाईं कई समानताएं
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक का 14000 करोड़ रुपए लेकर भागा नीरव मोदी इन दिनों लंदन में रह रहा है। उसे ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने लंदन में खोज निकाला। द टेलीग्राफ द्वारा जारी किए गए वीडियो में वह लंदन की सड़कों पर घूमता दिख रहा है। जिसके बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार गंभीर आरोप लगाए हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीरव मोदी को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, पीएम मोदी और उनके भगोड़े भाई नीरव मोदी में कई समानताएं है। लेकिन एक दिन दोनों को न्याय का सामना करना पड़ेगा।

शनिवार शाम राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, लंदन में भगोड़े नीरव मोदी का वीडियो उसके और उसके भाई प्रधानमंत्री मोदी के बीच की विचित्र समानताओं को दिखाता है। दोनों ने भारत को लूटा और दोनों को मोदी कहा जाता है। दोनों किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार करते हैं और दोनों को लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं। दोनों न्याय का सामना करेंगे। राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ टेलीग्राफ के उस वीडियो का लिंक भी शेयर किया है जिसमें वह लंदन की सड़कों पर घूमता दिख रहा है।
The video of fugitive #NiravModi in London shows an uncanny similarity between him & his bhai, PM Modi.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 9, 2019
Both have looted India and are called Modi.
Both refuse to answer any questions.
Both believe they are above the law.
Both will face justice. https://t.co/20Y36iVj2Y
इससे पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में हजारों करोड़ रुपये लूटकर ऐशगाह में जिंदगी बिताना इस सरकार में ही मुमकिन है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने ट्वीट कर लिखा कि देश का 23,000 करोड़ लूट कर ले जाओ, बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ, फिर PM के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ, लंदन में 73 करोड़ के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ, बुझो, मैं कौन हूं, अरे छोटा मोदी, और कौन! जब मोदी भए कौतवाल, तो डर काहे का, मोदी है तो मुमकिन है!
बता दें कि, टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड इलाके में रह रहा है और डायमंड बिजनेस चला रहा है। जर्नालिस्ट ने उससे कई सवाल पूछे, लेकिन नीरव ने हर सवाल का एक ही जवाब दिया नो कमेंट। भारतीय अफसरों ने नीरव के खाते फ्रीज कर दिए हैं। इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। द टेलीग्राफ के आर्टिकल के मुताबिक, इसके लिए नीरव हर महीने अपार्टमेंट का 17 हजार पाउंड (करीब 15.5 लाख रुपए) किराया चुका रहा है।












Click it and Unblock the Notifications