किसान-मजदूर के शोषण के लिए काले कानून बना रही है मोदी सरकार: राहुल गांधी
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार किसानों, बेरोजगारी, आर्थिक संकट और कोरोना के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते कहा कि, मोदी सरकार के 'काले' कानून किसान-खेतिहर मज़दूर का आर्थिक शोषण करने के लिए बनाए जा रहे हैं।
Recommended Video
कृषि और किसानी से जुड़े प्रस्तावित अध्यादेशों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था। लेकिन मोदी सरकार के 'काले' कानून किसान-खेतिहर मजदूर का आर्थिक शोषण करने के लिए बनाए जा रहे हैं। ये 'जमींदारी' का नया रूप है और मोदी जी के कुछ 'मित्र' नए भारत के 'जमींदार' होंगे। कृषि मंडी हटी, देश की खाद्य सुरक्षा मिटी।
आपको बता दें कि जब से केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधारे के लिए अध्यादेश जारी किए हैं। तब से किसान इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने कृषि उपज एवं कीमत आश्वासन संबंधी विधेयकों को किसान विरोधी करार देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि इससे किसान बर्बाद हो जाएंगे और पंजाब एवं हरियाणा जैसे प्रदेशों को भी भारी नुकसान होगा।
इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में छपी एक खबर के आंकड़ों को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि रोजगार लोगों का सम्मान है, आखिर सरकार कब तक रोजगार देने से पीछे हटेगी। उन्होंने ट्वीट में कहा, यही कारण है कि देश का युवा आज 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' मनाने पर मजबूर है। रोजगार सम्मान है। सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?'
रेलवे के निजीकरण पर बोले नीति आयोग के CEO-पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से सभी को होगा फायदा