राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना को बताया गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक, बोले- मोदी सरकार ने गरीबों को बर्बाद किया

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दांव चला। उन्होंने ऐलान किया कि वो देश के 5 करोड़ लोगों को 72000 रुपये सालाना देंगे। उनके इस ऐलान को भाजपा की तरफ धोखा बताया गया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वो जनता को गुमराह कर रहे है। कांग्रेस गरीबी के नाम पर भारत की जनता को ठगते रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से गरीब तबके को बहुत फायदा मिल रहा है।

'न्याय स्कीम गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक है'

'न्याय स्कीम गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक है'

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान के सूरतगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मिनिमम इनकम गारंटी स्कीम गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक है। सत्ता में आने पर उनकी पार्टी इसे लागू करेगी। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में भारत एक 'मिनिमम इनकम लाइन' को परिभाषित करेगा और किसी को भी इस रेखा से नीचे नहीं रहना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए हम 'न्याय' के साथ आए। यह देश में गरीबी के खिलाफ एक 'सर्जिकल स्ट्राइक' होगी। अगर नरेंद्र मोदी सरकार अमीरों को पैसा दे सकती है तो हम इसे गरीबों के लिए ऐसा कर सकते हैं। देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को 72,000 रुपये सालाना इनकम का हक होगा, "उन्होंने यहां एक रैली में कहा।

'गरीबों को बर्बाद करना चाहती है बीजेपी'

'गरीबों को बर्बाद करना चाहती है बीजेपी'

राहुल गांधी ने बीजेपी पर गरीबी विरोधी होने का आरोप लगाय। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र में शासित मोदी सरकार गरीबों को बर्बाद करना चाहती है। जबकि हम गरीबी को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने रैली में कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं कि NYAY के माध्यम से, मैं गरीबों को न्याय दिलाऊंगा और उन्हें उनका हक दूंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि हर गरीब परिवार के पास बैंक खाते में पैसा हो। भाजपा गरीबों को नष्ट करना चाहती है, कांग्रेस गरीबी को नष्ट करना चाहती है।

राहुल ने सोमवार को स्कीम का किया ऐलान

राहुल ने सोमवार को स्कीम का किया ऐलान

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा कि देश के 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों को न्यूनतम आय योजना के तहत हर साल 72 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया था कि इससे 5 करोड़ परिवारों और 25 करोड़ लोगों को सीधए फायदा होगा। ये पैसा सीधा उनके बैंक खातों में डाला जाएगा। उन्होंने इसे गरीबी पर आखिरी चोट बताया था। मंगलवार को पार्टी ने न्यूनतम आय योजना को लेकर एक और बड़ी घोषणा की। कांग्रेस प्रवक्ता और नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि न्यूनतम आय योजना के तहत 72 हजार रुपये महिलाओं के खाते में आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+