राहुल गांधी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, बोले- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, मैं मोदी सरकार के कई फैसलों से असहमत हूं, लेकिन एक बात साफ कर दूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें पाकिस्तान या किसी भी दूसरे देश को दखल देने का हक नहीं है।' राहुल गांधी ने कश्मीर में हिंसा के लिए भी पाकिस्तान को दोषी ठहराया।

कश्मीर भारत का आतंरिक मामला- राहुल गांधी

कश्मीर भारत का आतंरिक मामला- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा का माहौल है क्योंकि इसके लिए पाकिस्तान उकसाता रहा है और इसको समर्थन देता रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकवाद का प्रमुख समर्थक माना जाता है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और विश्व विरादरी में कश्मीर के मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, हर मंच पर पाकिस्तान को भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ी है।

राहुल ने कश्मीर में हिंसा के लिए पाक को ठहराया जिम्मेदार

आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठा रहा है और कई देशों से अपील कर रहा है कि वह कश्मीर मसले पर भारत सरकार के फैसले की निंदा करे, लेकिन चीन के अलावा कोई अन्य देश पाकिस्तान के साथ आता दिखाई नहींं दे रहा है। दो दिन पहले, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान दो टूक बता दिया था कि कश्‍मीर भारत का आतंरिक मसला है।

आर्टिकल 370 हटाए जाने से पाक बौखलाया

अमेरिकी ने भी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पीएम मोदी से मुलाकात के पहले कश्मीर को लेकर बयान दिया था। अमेरिका ने एक बार फिर से कहा कि आर्टिकल 370 पूरी तरह से भारत का आतंरिक मामला है। पाकिस्तान ने यूएनएसी की अनौपचारिक बैठक के दौरान भी कश्मीर का मसला उठाया था, जहां उसको शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। भारत से हर मोर्चे पर मिल रही मात से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बौखलाहट में अब न्यूक्लियर अटैक की धमकी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+