राहुल बोले- मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पार्टी जल्द चुने नया प्रेसिडेंट

Recommended Video

    Rahul Gandhi जिद पर अड़े, बोले मैं अब अध्यक्ष नहीं CWC जल्द चुने नया अध्यक्ष | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर अडिग हैं। इस बीच बुधवार को राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि, वह अब पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं। राहुल ने बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन है, इसका फैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी करेगी। राहुल का मानना है कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुना जाना चाहिए था।

    Rahul Gandhi says I am no longer the congress party president

    बुधवार को राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पार्टी को और अधिक देरी के बिना नए अध्यक्ष पर जल्द फैसला करना चाहिए, मैं इस प्रक्रिया में कहीं नहीं हूं। मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं। सीडब्ल्यूसी को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्किंग कमेटी की बैठक कब बुलाई जाएगी, ये भी समिति के सदस्य ही तय करेंगे। मैं बैठक नहीं बुलाउंगा।

    बता दें कि, लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि गांधी परिवार से बाहर के किसी शख्स को अध्यक्ष बनना चाहिए। कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की विनती के बाद भी राहुल अपने फैसले पर अडिग है। अब उम्मीद है कि जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी और नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी।

    इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ गहलोत की मुलाकात 40 मिनट से ज्यादा चली। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई है। बता दें कि, राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के कई नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए हैं। यहीं नहीं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+