प्रियंका नहीं लड़ेंगी चुनाव, पीएम पद के लिए राहुल तैयार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों में साफ कर दिया है कि उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनने से परहेज नहीं है। जहां राहुल ने जिम्मेदारी संभालने की बात कही तो वहीं उन्होंने कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी राजनीति में शामिल होने की संभावना नहीं है। हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा है कि उनके बारे में यह गलत अवधारणा है कि वो जिम्मेदारी से भागते हैं। उन्होंने कहा कि वो हमेशा जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ये फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को करना है, जो जिम्मेदारी मिली है या मिलेगी, उसे निभाएंगे।
पीएम पद की जिम्मेदारी पर राहुल गांधाी ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। देश का पीएम कौन होगा ये जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा तय करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि देश की भलाई के लिए कांग्रेस का जीतना जरूरी है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी उनकी बहन होने के साथ एक दोस्त भी हैं। उन्होंने कहा कि वो संघटऩ की एक कार्यकर्ता है इस नाते वो संगठन को और मजबूत करने के लिए मेरी मदद कर रही हैं। उनकी कोई चुनावी भूमिका होगी।