राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, अक्षम सरकार लागू कर रही है जीएसटी

शुक्रवार आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लॉन्च करने की तैयारी में जुटी केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधा हमला किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जीएसटी लागू करने को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की अक्षम और असंवेदनशील सरकार जीएसटी को लागू कर रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि बिना तैयारी के सरकार जीएसटी को लागू करने जा रही है।

राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला, अक्षम सरकार लागू कर रही है GST

राहुल बोले- बिना तैयारी जीएसटी लागू कर रही है सरकार

शुक्रवार आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लॉन्च करने की तैयारी में जुटी केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधा हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार नोटबंदी की तरह ही जीएसटी को भी बिना तैयारी लागू करने जा रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी का कांग्रेस पार्टी शुरू से ही समर्थन करती रही है लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार बिना तैयारी इसे लागू करने जा रही है, कांग्रेस उसके खिलाफ है।

राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी, अपार संभावनाओं वाला कर सुधार है, लेकिन इसे बिना तैयारी के लागू किया जा रहा है। कांग्रेस इसको लेकर चैंपियन रही और इसका खुला समर्थन किया, लेकिन नोटबंदी की तरह ही इसे भी बिना तैयारी लागू किया जा रहा है ये ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे जनता के फायदे से ज्यादा अपने प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में खास कार्यक्रम को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश में ऐसे जीएसटी को लाने की जरूरत है जिससे करोड़ों नागरिकों, छोटे व्यापारियों और कारोबारियों को मुश्किल नहीं हो। दूसरी कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि जीएसटी को इतना ऊंचा मत ले जाइए। आप जिसे दूसरी आजादी कह रहे हैं, यह अपमान है। बता दें कि आज आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में जीएसटी को लेकर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका कांग्रेस, एआईएडीएमके, लेफ्ट पार्टियों और तृणमूल कांग्रेस ने बहिष्कार का एलान किया है। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष से अपील की है कि वह इस बैठक का बहिष्कार नहीं करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+