राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, इनके लिए प्रदर्शकारी किसान खालिस्तानी हैं और पूंजीपति बेस्ट फ्रेंड

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, इनके लिए प्रदर्शकारी किसान खालिस्तानी हैं और पूंजीपति बेस्ट फ्रेंड

नई दिल्ली: Rahul Gandhi Slams Narendra Modi Govt: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने एक भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मोदी सरकार पर मंगलवार (15 दिसंबर) को निशाना साधते हुए कहा है कि इस सरकार के लिए प्रदर्शकारी किसान खालिस्तानी हैं और पूंजीपति (क्रोनी कैपिटलिस्ट) इनके लिए बेस्ट फ्रेंड हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में इस सरकार छात्र विरोधी भी बताया है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Modi पर वार,प्रदर्शनकारी किसान खालिस्तानी और पूंजीपति.. | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "मोदी सरकार के लिए, विरोध करने वाले छात्र राष्ट्र-विरोधी हैं, चिंतित नागरिक अर्बन नक्सली हैं, प्रवासी मजदूर कोविड कैरियर हैं, रेप पीड़ित तो इनके लिए कुछ नहीं है। प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं। वहीं सांठगांठ किए बैठे पूंजीपति इनके बेस्ट फ्रेंड हैं।''

    राहुल गांधी ने बीते दिन ट्वीट कर मोदी सरकार द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर तंज कसा था। राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर करते हुए कहा है, ''चुनावी जुमला- 15 लाख अकाउंट में, कोरोना जुमला- 20 लाख करोड़ का पैकेज!''

    राहुल गांधी ने हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर कहा था कि कृषि कानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी?

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था कि किसान चाहता है कि उसकी आय पंजाब के किसान जितनी हो जाए। मोदी सरकार चाहती है कि देश के सब किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+