VIDEO: सम्मेलन में अचानक बंद हुआ राहुल गांधी का माइक, कहा-अमित शाह जी ने ऑफ कर दिया

नई दिल्ली। विपक्ष ने एकजुट होने के लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में साझी विरासत बचाओ सम्मेलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संबोधित किया। राहुल गांधी जब सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे तभी अचनाक उनका माइक काम करना बंद कर गया। राहुल गांधी ने इस घटना को अमित शाह से जोड़कर तंज कसा। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि, (BJP प्रमुख) अमित शाह जी ने माइक ऑफ कर दिया।

rahul

इसके अलावा राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। इस दौरान आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने अटलजी की कविता भी सुनाई। इस सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, सीपीआई नेता सीताराम येचुरी समेत तमाम दलों के नेता शामिल हुए। यह साझी विरासत बचाओ सम्मेलन' का छठा संस्करण था।

राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के लिए यह देश सोने की चिड़िया है। लेकिन जब हम देश को देखते हैं तो उसे नदी की तरह देखते हैं। यह देश हमारे लिए गंगा की तरह है।' उन्होंने कहा, अंग्रेज भी भारत को सोने की चिड़िया कहते थे। अमित शाह ने भी यही कहा है। वह इस चिड़िया को पिंजरे कैद कर रहे हैं। सोने की चिड़िया का फायदा उनके 10-15 उद्योगपति मित्रों को मिलता है। भाजपा का लक्ष्य सोने की चिड़िया को पिंजरे में बंद करके लूटना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+