राहुल गांधी ने कहा- राजस्थान राज्यपाल को विधानससभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए
राहुल गांधी ने कहा- राजस्थान राज्यपाल को विधानससभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए
नई दिल्ली। राजस्थान की राजनीति में पिछले 15 दिनों से सियासी ड्रामा चल रहा है। सीएम अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कांग्रेस लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही कि भाजपा राजस्थान की सरकार गिराने की साजिश रच रही है। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं।
बता दें शुक्रवार को सुबह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यपाल कलराज मिश्र पर आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि राज्यपाल ऊपरी दबाव के कारण असेंबली नहीं बुला रहे हैं। राजस्थान के मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि, अगर मीडिया रिपोर्ट सत्य है कि गर्वनर कोविड-19 के कारण विधानसभा का सत्र नहीं बुलाना चाहते हैं तो हम सभी 200 विधायकों को कोरोना टेस्ट कराने को तैयार हैं।
देश में संविधान और क़ानून का शासन है।
सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं।
राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ़ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।
राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।#ArrogantBJP
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 24, 2020
सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग सोमवार से विधानसभा शुरू करना चाहते हैं, वहां दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। हमारे पास स्पष्ट बहुमत है, हमें कोई दिक्कत नहीं है। चिंता हमें होनी चाहिए सरकार हम चला रहे हैं, परेशान वो (राज्यपाल) हो रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि हम राज्यपाल से मिलकर उनको कहने जा रहे हैं कि आप किसी के दबाव में ना आएं। आप अपनी शपथ और अंतरात्मा के आधार पर फैसला लें।
Video: मध्यप्रदेश में सेल्फी लेने के चक्कर में नदी के बहाव में फंस गईं दो लड़कियां, और फिर....