राहुल बोले बिहार के लोगों का रडार सबसे अच्छा है, ठग को पकड़ लेते हैं

राहुल गांधी ने आम जन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले दस सालों में गरीबों के लिए रोजगार और फूड सिक्योरिटी बिल जैसी व्यवस्था लागू की है। उन्होंने प्रचार किए जाने के दौरान यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल एक 'टाफी मॉडल' है। गुजरात में विकास किए जान े के लिए किसानों को बेवकूफ बनाकर उनकी जमीन हड़पी गई हैं। राहुल ने बताया कि मोदी ने 1 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से अदानी को जमीन बेची है। ऐसे में गुजरात राज्य का विकास नहीं हुआ है बल्कि यहां के किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है।
नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि गुजरात में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ भी विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात राज्य में गरीबों का नहीं अमीरों का विकास हुआ है। राहुल ने आम जन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि अब अपना रडार चालू कर के देखों कि कौन सा व्यक्ति सही बोल रहा है और कौन ठगी कर रहा ? गुजरात में स्थित टाटा फैक्ट्री के विषय में भी राहुल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार टाटा कंपनी को प्रति कार के हिसाब से 40,000 रुपए का भुगतान करती है।












Click it and Unblock the Notifications