राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, बोले-कोविड तो बस बहाना है, असल में युवा का भविष्य चुराना है

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नौकरियों और निजीकरण के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। शनिवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, मोदी सरकार की सोच 'न्यूनतम सरकार अधिकतम निजीकरण' की है। उन्होंने कहा कि कोविड तो बस एक बहाना है। राहुल गांधी कोरोना वायरस, अर्थव्यवस्था और रोजगार समेत अन्य मुद्दों को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर Modi Government पर फिर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी
     Rahul Gandhis taunt on Modi government over privatisation issue

    राहुल गांधी ने एक खबर शेयर की है। जिसमें कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने नयी सरकारी नौकरियों के सृजन पर रोक लगा दी है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- "मोदी सरकार की सोच - 'न्यूनतम सरकार अधिकतम निजीकरण' । कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ्तरों को स्थायी स्टाफ-मुक्त' बनाना है, युवा का भविष्य चुराना है, मित्रों' को आगे बढ़ाना है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने रोजगार और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया था।

    Rahul Gandhis taunt on Modi government over privatisation issue

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 12 करोड़ रोजगार गायब...5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब....आम नागरिक की आमदनी गायब...देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब.....सवाल पूछो तो जवाब गायब। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने परीक्षाओं के अटके परिणामों को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार, रोज़गार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।

    राहुल ने बुधवार को देश में कोरोना के बढ़ते मामले, गिरती जीडीपी और चीन की घुसपैठ के मुद्दे पर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि 'भारत मोदी की बनाई हुई आपदाओं के बीच फंसा हुआ है।' राहुल ने छह मुद्दे गिनाएं- जीडीपी में -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट।, 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी।, 12 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं।, केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही।, कोरोना के हर रोज सबसे ज्यादा मामले और मौतें।, सीमाओं पर बाहरी घुसपैठ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+