राहुल का PM पर निशाना, बोले- 'आदत के अनुसार मोदी जी ने आज फिर असत्याग्रह किया'

नई दिल्ली। Rahul Gandhi's targets on PM modi केंद्र सरकार के कृषि कानूनों(Farm law) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी(PM modi) ने आज मध्य प्रदेश में किसानों को संबोधित किया। किसानों की लगातार हो रही मौत पर राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट पर कहा कि आदत के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर असत्याग्रह किया। 23 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अभी तक 22 किसानों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Rahul Gandhu का PM Modi पर वार, बोले- 'आदत के अनुसार मोदी जी ने..' | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhis target on PM modi over farmers protest farm law

    पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा कि, आदत के अनुसार मोदी जी ने आज फिर असत्याग्रह किया। किसानों की बात सुनो, कृषि विरोधी क़ानून वापस लो! इससे पहले आज सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट कर किसान आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौत का मामला उठाया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर रहा कि, और कितने अन्नदाताओं को क़ुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी क़ानून कब ख़त्म किए जाएँगे?

    इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया। साझा किए गए खबर के अनुसार अब तक 22 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत हो चुकी है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी के एमएसपी वाले बयान को लेकर एक पुरानी रिपोर्ट का हिस्सा दिखाया। उन्होंने कहा, ''खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि एमएसपी पर एक कानून लागू करने की जरूरत है। फिर पीएम मोदी अपनी बात क्यों नहीं मानते हैं।

    इससे पहले किसानों के विरोध प्रदर्शन वाले स्थान के करीब सिख संत बाबा राम सिंह के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर बुधवार को राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा था। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, करनाल के संत बाबा राम सिंह जी ने किसानों की दुर्दशा देखकर आत्महत्या कर ली। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा, कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं। मोदी सरकार की क्रूरता हर हद पार कर चुकी है। जिद छोड़ो और तुरंत कृषि विरोधी कानून वापस लो!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+