जानिए दो महीनों की सीक्रेट टूर पर कहां-कहां गए राहुल गांधी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। फरवरी माह में संसद सत्र के दौरान 2 महीनों तक अज्ञातवास का राज खुल गया है। इंडिया टूडे ने खुलासा किया है कि इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच राहुल गांधी 4 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा पर गये थे। इंडिया टूडे ने 16 फरवरी से लेकर 16 अप्रैल तक राहुल के सीक्रेट टूर का पूरा लेखा जोखा पेश किया है।

इंडिया टूडे ने यहां तक भी खुलासा कर दिया है कि दो महीने की छुट्टी के दौरान राहुल किस किस देश में गए? वो कहां-कहां कितने दिनों के लिए रुके? और क्या क्या किया? तो आप भी जानिए-
16 फरवरी 2015 - राहुल ने दिल्ली से बैंकॉक की उड़ान पकड़ी और एक दिन बैंकॉक में रहे
17 फरवरी 2015 - राहुल बैंकॉक से कंबोडिया की राजधानी नॉमपेन्ह पहुंचे, वहां 11 दिन रहे
28 फरवरी 2015 - राहुल वापस बैंकॉक आए
1 मार्च 2015 - म्यांमार गए, वहां 21 दिन बिताए
22 मार्च 2015 - म्यांमार से फिर थाईलैंड लौटे, यहां 9 दिन बिताए
31 मार्च 2015 - राहुल गांधी वियतनाम गए और 12 दिन तक वहीं रहे
12 अप्रैल 2015 - राहुल एक बार फिर थाईलैंड लौटे और चार दिन रहे
16 अप्रैल 2015 - राहुल वापस दिल्ली आ गए












Click it and Unblock the Notifications