'चुनाव आयोग भी जानता है चोरी पकड़ ली', राहुल गांधी के नए वीडियो में EC और BJP पर गंभीर आरोपों की भरमार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को 'वोट चोरी' के दावे का एक और नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किए इस वीडियो में आरोप लगाया कि भारत के चुनाव आयोग और BJP ने वोट चोरी की साजिश रची है।

कांग्रेस सांसद ने वीडियो के साथ अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'वोट चोरी सिर्फ एक चुनावी घोटाला नहीं है। यह संविधान और लोकतंत्र के साथ एक बड़ा विश्वासघात है। देश के गुनाहगार सुन लो, वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी।'

Rahul Gandhi Latest Photo

राहुल गांधी ने बताया कहां-कहां हुई वोट चोरी
गांधी ने कहा कि वह चुनाव प्रक्रिया को गहराई से समझते हैं। अपने वीडियो में उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के अलावा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुए, जिन्हें पहले उजागर किया गया था।

रोड शो में हजारों लोग आए क्या किसी ने वोट नहीं किया?
कांग्रेस सांसद ने कहा कि, 'मुझे याद है, हम उत्तराखंड में चुनाव हार गए थे। बाद में मैंने उम्मीदवार से पूछा कि जहां रोड शो हुआ था, वहां जाकर देखिए हमें कितने वोट मिले। हजारों लोग आए थे। मतदान केंद्र पर किसी ने वोट नहीं दिया। यह नामुमकिन था। ऐसा हो ही नहीं सकता।'

'भारत जोड़ो यात्रा में दिखी भयंकर सत्ता विरोधी लहर'
उन्होंने कहा कि, 'उसके बाद, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नतीजे आए। हमें लगा कि कुछ गड़बड़ हो रही है। 2018 में मध्य प्रदेश में चुनाव हुए। हम जीते, लेकिन हमारी सरकार चली गई। 2023 में चुनाव हुए। मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देखा। भयंकर सत्ता विरोधी लहर। और हमें 65 सीटें मिलती हैं, जोकि नामुमकिन है। ऐसा हो ही नहीं सकता। और फिर महाराष्ट्र। पहली बार, हमें महाराष्ट्र में इसका सबूत मिला।'

राहुल गांधी का एक और नया दावा
विधानसभा और लोकसभा के बीच, नए मतदाता जादुई तरीके से आ जाते हैं। और जहां भी इन नए मतदाताओं ने वोट दिया, वहां भाजपा को वोट मिला।'

चुनाव आयोग पर डिजिटल डेटा नहीं देने का आरोप
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग उनकी पार्टी को मतदाताओं का डिजिटल डेटा नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि, 'सच्चाई यह है कि भारत में चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर चुनावों में धांधली कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनकी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग का पर्दाफ़ाश करने के बाद चुनाव आयोग ने विशेष गहन समीक्षा (SIR) की। उन्होंने कहा कि, 'यह SIR एक संस्थागत चोरी है। चुनाव आयोग खुलेआम, बिना किसी डर के, भाजपा के साथ मिलकर चोरी कर रहा है। और इस SIR का उद्देश्य गरीबों के वोट चुराना है।'

राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या क्या कहा?
गुरुवार को गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भाजपा को फ़ायदा पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की प्रतिक्रिया
गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने कड़े शब्दों में एक पत्र लिखकर उनसे एक हलफनामे पर हस्ताक्षर करने को कहा, जिसमें मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने के उनके आरोपों का विवरण हो।

पत्र में कहा गया है कि, 'यह ज्ञात है कि आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आपने पैरा 3 में उल्लिखित मतदाता सूची में अपात्र मतदाताओं को शामिल करने और पात्र मतदाताओं को बाहर करने का उल्लेख किया था। आपसे अनुरोध है कि कृपया मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 20(3)(बी) के अंतर्गत संलग्न घोषणा/शपथ पर हस्ताक्षर करके ऐसे मतदाताओं के नाम सहित वापस भेजें ताकि आवश्यक कार्यवाही शुरू की जा सके।'

राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा की प्रतिक्रिया
भाजपा ने गुरुवार को राहुल गांधी पर पार्टी की चुनावी जीत को 'धोखाधड़ी' बताकर देश की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि मतदाता कांग्रेस के इस 'गैर-जिम्मेदार और बेशर्म' चरित्र और आचरण के लिए उसे नकारते रहेंगे। सत्तारूढ़ दल ने कहा कि गांधी ने 'हताशा और गुस्से' में चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं क्योंकि लोग कांग्रेस को अपना जनादेश नहीं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+