राहुल गांधी ने पीएम मोदी के सामने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखी अपनी पांच मांगें, बोले पीएम देश को हो रहे आर्थिक नुकसान का जवाब दें।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के बाद देशभर में लोगों को हो रहे आर्थिक नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए पीएम के सामने अपनी कई मांगे रखी। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के चलते लोगों की आर्थिक आजादी छिन गई है, लोगों को 24 हजार रुपए से अधिक निकासी की इजाजत नहीं दी गई है जो कि लोगों की आर्थिक आजादी के खिलाफ है।

कालाधन पर पीएम को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने कालाधन की बात की थी ऐसे में पीएम को बताना होगा अब तक कितना कालाधन आया देश में आया है। विदेश में जमा पैसे पर राहुल गांधी ने पीएम से इसे सार्वजनिकर किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्विस सरकार ने नरेंद्र मोदीजी को लिस्ट दे रखी है उसपर वह जवाब दें कि वह इस लिस्ट को लोकसभा और राज्यसभा में कब रखेंगे। राहुल ने कहा कि पीएम को यह भी बताना होगा कि वह कालाधन वालों को क्यों बचा रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को रहे नुकसान का जवाब देना चाहिए।
इसे भी पढ़े- कांग्रेस स्थापना दिवस में भी नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे राहुल गांधी, कहा- मोदी, RSS को हराएंगे
राहुल गांधी की 5 मांगें
1-बीपीएल कार्ड धारक महिलाओ के बैंक खातों में 25 हजार रुपए जमा कराए जाएं
2-किसानों को उनके अनाज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बीस फीसदी की सब्सिडी दी जाए।
3-बैंकों से कैश निकासी की सीमा को खत्म किया जाए। 24 हजार रुपए की सीमा लोगों की आर्थिक आजादी के खिलाफ है।
4-नोटबंदी के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है लिहाजा किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
5-मनरेगा के दिन और दिहाड़ी को दोगुना किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications