केरल के कोल्लम में राहुल गांधी ने मछुआरों से किया वादा, बोले- आपके लिए एक अलग से मंत्रालय रखूंगा
कोल्लम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केरल के दौरे पर हैं। आपको बता दें कि अप्रैल-मई में केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों के मद्देनजर ही राहुल गांधी बुधवार कोल्लम पहुंचे, जहां उन्होंने मछुआरों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी मछुआरों के साथ मछली पकड़ते हुए भी नजर आए। इस दौरान राहुल ने मछुआरों के साथ नाव में सफर भी किया।
Recommended Video
मछुआरों के लिए केरल में रखूंगा मंत्रालय- राहुल गांधी
इस दौरान राहुल गांधी ने कोल्लम में मछुआरों को संबोधित भी किया। कांग्रेस नेता ने इस दौरान कहा कि जिस तरह किसान जमीन पर खेती करता है, उसी तरह आप भी समुद्र में खेती ही करते हैं, किसानों के पास तो दिल्ली में एक मंत्रालय है, लेकिन आपके पास नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर केरल में हमारी सरकार बनती है तो हम मछुआरों के लिए अलग से एक मंत्रालय रखेंगे ताकि आपके मुद्दों का बचाव और संरक्षण हो सके।
#WATCH | Just like farmers farm the land, you farm the sea. Farmers have a Ministry in Delhi, you don't... First thing I'd do is have a Ministry dedicated to fishermen of India so that your issues can be defended & protected: Congress leader Rahul Gandhi in Kerala's Kollam pic.twitter.com/RYcLCbDiQx
— ANI (@ANI) February 24, 2021
राहुल के बयान पर गिरिराज सिंह ने साधा था निशाना
आपको बता दें कि केरल से पहले राहुल गांधी पुडुचेरी के दौरे पर थे। वहां भी उन्होंने मछुआरों से बात करते वक्त यही वादा किया था। उनके बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया भी आई थी। उन्होंने कहा था कि शायद राहुल गांधी को मालूम नहीं है, 2019 के बाद से ही केंद्र में मत्स्य पालन से जुड़ा मंत्रालय है, जिसके मंत्री गिरिराज सिंह हैं।