राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- वह खुद में ही भ्रष्टाचार हैं
नई दिल्ली। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार विश्वास मत ना जुटा पाने के काऱण शनिवार शाम को गिर गई। इस पूरे प्रकरण पर राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कांन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बड़ा बोला। राहुल गांधी ने कहा कि, 'मोदी जी और मर्डर के आरोपी अमित शाह को कर्नाटक की जनता ने जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक के पूरे घटनाक्रम से बीजेपी की सोच की हार हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने लोकतंत्र का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

राहुल गांधी ने कहा कि, कर्नाटक विधानसभा में क्या हुआ आपने देखा? येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने के बाद BJP के सभी नेता राष्ट्रगान से पहले ही सदन से उठकर चले गए। वे हर चीज का अपमान करते हैं।बीजेपी का नेचर ऐसा ही है। वे हर चीज का अपमान करते हैं। वे विधानसभा का, सुप्रीम कोर्ट का हर इंस्टीट्यूट का अपमान करते हैं। उन्होंने गोवा के जनमत का, मणिपुर के जनमत का अपमान किया। उन्होंने कर्नाटक के जनमत का भी अपमान किया।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी देश के संविधान, सुप्रीम कोर्ट, और जनादेश से बड़े नहीं हैं। संस्थाओं का पीएम मोदी सम्मान करें। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। इस हार से बीजेपी और आरएसएस को सबक मिलेगा। आरएसएस देश की हर संस्था पर हमले कर रहा है।
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वे भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं, लेकिन असल में वे भ्रष्टाचार हैं। हमने फोन पर हुई बातचीत सार्वजनिक रूप से रखी है। वे लोग सोचते हैं कि देश की हर संस्था को झुका सकते हैं, और तबाह कर सकते हैं। एक के बाद वे जनादेश का अपमान कर रहे हैं। मैं कर्नाटक के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत में ताकत कुछ नहीं है। लोगों की इच्छाशक्ति ही सबकुछ है। हमने जनता को बताया और बीजेपी के अहंकार की सीमा भी गिनाई। इस देश को कैसे चलाया जाना है इसकी एक सीमा है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री का मॉडल लोकतांत्रिक नहीं, तानाशाही वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि, विपक्ष मिलकर भाजपा को हराएगा। कांग्रेस इस देश की संस्थाओं और लोगों की आवाज की रक्षा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications