VK सिंह के बयान से मचा बवाल, राहुल गांधी ने कहा- 'बर्खास्त नहीं करना हर भारतीय जवान का अपमान'
Rahul Gandhi on VK Singh statement: नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के बयान पर अब राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीके सिंह की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके बर्खास्तगी तक की मांग कर दी। राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि वीके सिंह के कैबिनेट से नहीं हटाना हर भारतीय जवान का अपमान है। आपको बता दें कि हाल ही में दिए अपने एक बयान में वीके सिंह ने कहा था कि चीन की तुलना में भारत ने ज्यादा बार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी (LAC) का उल्लंघन किया है।
Recommended Video
मोदी सरकार में कैबिनेट वीके सिंह के इस बयान की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। भारत-चीन के मध्य सीमा पर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के इस बयान ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनके बयान की निंदा की है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का एक मंत्री चीन को भारत के खिलाफ केस बनाने में मदद क्यों कर रहा है? उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए, उन्हें बर्खास्त नहीं करना हर भारतीय जवान का अपमान करना है।'
वीके
सिंह
के
बयान
को
चीन
ने
बनाया
आधार
पूर्व
जनरल
और
रोड
ट्रांसपोर्ट
एंड
हाईवे
राज्यमंत्री
वीके
सिंह
के
बयान
के
बाद
अब
चीन
के
भी
कान
खड़े
हो
गए
हैं।
इस
टिप्पणी
को
आधार
बनाते
हुए
मंगलवार
को
चीन
ने
कहा
कि
भारत
बार
बार
LAC
पर
सीमा
रेखा
का
उल्लंघन
करता
है।
और
भारत
ने
इस
बात
को
अब
स्वीकार
कर
लिया
है।
चीन
ने
वीके
सिंह
के
उस
बयान
का
हवाला
दिया
है
जिसमें
वीके
सिंह
ने
कहा
था
कि
LAC
पर
चीन
के
मुकाबले
भारत
ज्यादा
सीमा
रेखा
का
उल्लंघन
करता
है।
बता
दें
कि
वीके
सिंह
ने
कहा
था
कि
अगर
चीन
ने
LAC
पर
10
बार
सीमा
रेखा
का
उल्लंघन
करता
है
तो
भारतीय
सेना
ने
कम
से
कम
50
बार
सरहद
सीमा
रेखा
का
उल्लंघन
करता
है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का राजस्थान दौरा : 12 व 13 फरवरी को 5 जगहों पर किसान सम्मेलन-ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेंगे