VIDEO: जन्मदिन पर मिठाई का डिब्बा लिए दिखे राहुल गांधी, पत्रकारों को खिलाए लड्डू
Recommended Video
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी बुधवार (19 जून) को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वो सुबह ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी मुख्यालय पहुंच गए और कार्यकर्ताओं से मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार कीं। पार्टी नेताओं से मिलने के बाद बाहर निकले तो हाथ में मिठाई का डिब्बा लिए दिखे। इस दौरान कार्यालय में जमा मीडिया के लोगों को भी उन्होंने खुद बढ़कर मिठाई खिलाई। कई मीडियाकर्मियों को वो अपने हाथ से उठाकर लड्डू देते दिखे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी के नेताओं और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपना जन्मदिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ ही राहुल ने साधारण अंदाज में जन्मदिन मनाया।
#WATCH: Congress President Rahul Gandhi distributes sweets among media personnel on his birthday today, at AICC Headquarters. pic.twitter.com/rnCVvaWcsC
— ANI (@ANI) June 19, 2019
पूर्व पीएम मरहूम राजीव गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बेटे राहुल को उनकी पार्टी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे नेताओं ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस से प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और कई दूसरे नेताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर उनको बधाई दी। कई नेता इससे पहले राहुल के घर पर भी उनको जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने Tweet किया Video, बताई उनकी 5 बेहतरीन बातें