'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता पर राहुल गांधी बोले- हिंदी भाषी 3 राज्यों में बनेगी कांग्रेस सरकार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि दक्षिण के मुकाबले उत्तर भारत के राज्यों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अधिक सफलता मिली है। यहां के लोग नफरत और भय की राजनीति के खिलाफ हैं।

Rahul Gandhi on Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सफलता को लेकर सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि हिंदी भाषी तीन राज्यों में उन्हें दक्षिण की तुलना में अधिक सफलता मिली है। कांग्रेस पहले की मुकाबले काफी मजबूत हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि भविष्य में तीन ऐसे राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, जो हिंदी भाषी हैं। ये तीनों उत्तरी राज्य हैं। जहां लोग भय, नफरत, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हैं। यहां लोग इन सब चीजों से मुक्ति के लिए कांग्रेस का साथ देंगे।
'भारत जोड़ो यात्रा' को उत्तर भारत में समर्थन: राहुल गांधी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब कांग्रेस हिंदी क्षेत्रों में सरकार बनाएगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण की तुलना में उत्तरी राज्यों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एक बयान में कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को हर जगह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का उद्देश्य भय, नफरत, महंगाई और बेरोजगारी का खिलाफ आवाज उठाना था। कांग्रेस सांसद कहा कि इससे कुछ लोगों ने कहा था कि भाजपा शासित राज्यों और हिंदी क्षेत्र में कांग्रेस की इस यात्रा को लोगों का समर्थन नहीं मिलेगा। लेकिन असल में इसके विपरीत हुआ है।
भाजपा शासित राज्यों में यात्रा को अधिक प्रतिक्रिया
रविवार को राहुल गांधी कांग्रेस (C की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोगों ने ये कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रति जो समर्थन केरल में मिला, वह हमें कर्नाटक में नहीं मिलेगी, जो भाजपा शासित राज्य है। लेकिन हमें वहां और भी बेहतर प्रतिक्रिया मिली। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि यात्रा को दक्षिण भारत में प्रतिक्रिया मिली, लेकिन लोगों ने कहा कि जब यह महाराष्ट्र पहुंचेगी तो वहां कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी। लेकि जब महाराष्ट्र पहुंचे, तो हमें दक्षिण भारत से भी बेहतर प्रतिक्रिया यहां मिली।
तीन राज्यों में बनेगी कांग्रेस सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि लोगों ने कहा था कि जब भारत जोड़ो यात्रा का हिंदी क्षेत्रों में असर नहीं दिखेगा। लेकिन मध्य प्रदेश में बेहतर रिस्पांस मिला। यात्रा जब हरियाणा पहुंची तो वहां भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को 'यात्रा' के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा में दक्षिण की तुलना में वास्तव में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हम यहां कांग्रेस सरकार बनाएंगी। ये सरकार किसानों और गरीब लोगों के हित में काम करेगी।
'भाजपा कर रही बांटने की राजनीति'
राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में भगवद गीता का हवाला देते कहा, "गीता में कहा गया है कि 'कर्म करो, परिणाम की चिंता मत करो'। कांग्रेस सांसद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के लोगों को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है और नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने सवाल किया, "क्या कांग्रेस ने कभी ऐसा किया? हमने इतिहास में ऐसा कभी नहीं कहा।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications