सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने पूछा आप कौन सी किताब पढ़ रहे हैं? बताया अपनी पसंदीदा बुक का नाम

नई दिल्ली, 18 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को किताबें पढ़ने का भी काफी शौक है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी पसंदीदा किताब के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने लोगों का कुछ बेहतरीन किताबों का सुझाव देने के लिए शुक्रिया अदा किया, साथ ही राहुल ने ट्वीट करके लिखा कि मुझे तकन सोहो की किताब द अनफेटर्ट माइंड काफी अच्छी लगी। बता दें कि यह किताब बौद्ध दर्शन पर आधारित है जिसे 17वीं शताब्दी में तकन साहो ने ने लिखा था जोकि जापान के बौद्ध साधु थे। यह किताब मुख्य रूप से जेन दर्शन पर आधारित है जिसमे बौद्ध धर्म के कुछ शब्दों का इस्तेमाल हुआ है, जिसमे कोशिश की गई है कि कैसे मार्शल आर्ट में जेन बौद्ध की शिक्षा का पालन किया जा सकता है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi Favourite Book : Twitter पर Rahul Gandhi ने बताया पसंदीदा बुक का नाम | वनइडिया हिंदी
    rahul

    दरअसल 16 जुलाई को राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके यूजर्स से पूछा था कि मैं सोच रहा हूं कि आप लोग आजकल कौन सी किताब पढ़ रहे हैं। जिसपर कई यूजर्स ने ट्वीट करके अपनी किताबों के नाम राहुल गांधी के साथ शेयर किए। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट करके लिखा, यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका क्या जवाब देते हैं। साथ ही कार्ति चिदंबर ने अपनी पसंदीदा किताब की भी जानकारी दी जिसे वो बढ़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह बराक ओबामा की किताब ए प्रॉमिस्ड लैड पढ़ रहे हैं।

    गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार देश के अहम मुद्दों को उठाते रहते हैं और मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोलते रहते हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने देश में बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें साझा की थी और लिखा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की आवाज, कांग्रेस कीमतों की बढ़ोतरी का विरोध करती है। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट करके राहुल गांधी ने तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, एक दूसरी की ताकत बनकर खड़े रहेंगे, नहीं डरे हैं, नहीं डरेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+