राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना- अंबानी को 30 हजार करोड़ लेकिन सैनिकों को OROP नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने पूर्व सैनिकों से साथ कुछ भी अच्छा नहीं किया। राहुल गांधी बोले, 'पूर्व सैनिकों ने साफ कहा है कि प्रधानमंत्री ने OROP को लागू नहीं किया है।'

उन्होंने कहा कि इस मीटिंग से कई चीजें निकलकर सामने आई हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल मुद्दे को उठाया और पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने अंबानी को 30,000 करोड़ का फायदा पहुंचाया है। अंबानी को कुछ नहीं करने के लिए मोदी सरकार 30,000 करोड़ दे सकती है लेकिन सैनिकों के लिए OROP लागू नहीं कर सकती है।
जबकि राहुल ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मामले में भी मोदी सरकार की रणनीति सही नहीं है और इसी का खामियाजा हमें सैनिकों की शहादत देकर चुकाना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो OROP लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications