ओखी चक्रवात पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय की मांग की
विझािंजम। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दक्षिणी केरल में चक्रवात ओखी से प्रभावित कुछ स्थानों का आज दौरा किया। इस दौरान वे च्रकवात की चपेट में आए मछुआरों के परिजनों से भी मिले। राहुल गांधी ने कहा कि, मैं शारीरिक रूप से यहां नहीं था लेकिन अपनी आत्मा से मैं यहीं था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को तूफान की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, उनके प्रति मैं सम्मान व्यक्त करता हूं। केरल और तमिलनाडु में 30 नवंबर को आए चक्रवात में 66 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में अधिकतर मछुआरे थे।

चक्रवात में मारे गए मछुआरों के परिवारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को प्राकृतिक आपदा से सीख लेने की आवश्यकता है, जिसके कारण 95 मछुआरे लापता भी हो गए हैं। गांधी ने कहा, किसानों के पास एक मंत्रालय है जो उनके हितों को देखता है और मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि हम मछुआरों के लिए भी एक मंत्रालय का गठन किया जाए। जो उनके हितों को देखे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।
राहुल गांधी ने कहा कि मछुआरों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे हर रोज समस्याओं का सामना करते हैं, उनकी जिंदगी बहुत कठिन होती है, उसके बावजूद वे लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वो ऐसे लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications