ममता बनर्जी के साथ गठबंधन को लेकर पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेताओं से मिले राहुल

ममता बनर्जी के साथ गठबंधन को लेकर पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेताओं से मिले राहुल

कोलकाता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं से तीन घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत की है। राहुल ने अलग-अलग पार्टी के नेताओं से बात की। सूबे में पार्टी में टूटफूट और भाजपा की बढ़ती ताकत के बीच 2019 में चुनाव किसके साथ मिलकर लड़ा जाए, इसको लेकर बात हुई। हालांकि इस लंबी बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल पाया। पश्चिम बंगाल में पार्टी का एक धड़ा तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने का पक्षधर है तो एक खेमा वामदलों के साथ गठबंधन पर जोर दे रहा है।

rahul gandhi meets west bengal leaders conversation for 2019 loksabha election

वहीं कांग्रेस के कुछ नेता पाला बदलकर तृणमूल में भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी राहुल गांधी ने सभी को आश्वासन देकर रोक लिया है। राहुल ने मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के नेताओं को पार्टी के दूसरे नेताओं से मशविरे के बाद किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है।

दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कांग्रेस के कार्यालय में हुई बैठक को लेकर पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कह कि पार्टी अध्यक्ष के साथ हमारी मुलाकात के दौरान हमने अपनी सभी बातें उनके सामने रखी हैं। पार्टी के 2019 में गठबंधन को लेकर उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया। बताया गया है कि अधीर रंजन किसी भी सूरत में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस विधायक मोइनुल हक ने खुलकर तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कही है। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौराम हमने उन्हें बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमस के साथ जाने से हमें फायदा होगा। उन्होंने कहा कि 2016 में हालात अलग थे जब हमने माकपा के साथ चुनाव लड़ा लेकिन वो निर्णय ठीक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में बीते कुछ सालों में मजबूत हुई है और उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+