क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अगले महीने तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी!

Google Oneindia News

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के आंतरिक चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए चुने जा सकते हैं। इसके साथ ही मोइली ने यह भी इशारा किया कि अगले महीने तक राहुल कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए देखे जा सकते हैं।

अगले महीने तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी!

बता दें कि राहुल गांधी ने अभी हाल ही में अपने अमेरिका दौरे के दौरान कहा था कि अगर पार्टी कहेगी तो वो अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं। साथ ही वो देश के प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी करने के लिए खुद को तैयार पाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के बयान को राहुल गांधी के इसी बयान के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

मोइली ने कहा, 'राहुल गांधी को जल्द से जल्द कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना चाहिए। यही पार्टी के लिए बी अच्छा होगा और देश के लिए भी। सभी कांग्रेसियों को लगता है कि इसमें देरी हो रही है। राहुल गांधी अब पार्टी के आंतरिक चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। इस चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उभर सकते हैं।'

यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी क्या अगेल महीने तक कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लेंगे, मोइली ने कहा, 'संभवत: हां'। बता दें कि अगले महीने कांग्रेस पार्टी में आंतरिक चुनाव होने वाले है। उम्मीद जताई जा रही है राहुल इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करेंगे।

Comments
English summary
Rahul Gandhi may like to be Congress president as early as next month: Veerappa Moily
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X