Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी ने कहा एक करोड़ लोगों को शुक्रिया, बोले इसका जश्न अमेठी में मनेगा

Recommended Video

    Rahul Gandhi हार के बावजूद आज Amethi में मनाएंगे जश्न, जानें क्या है वजह ? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अब माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर 10 मिलियन (एक करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने सभी फॉलोअर्स को धन्यवाद कहा है। इसके अलावा राहुल ने कहा है कि वो इस खुशी का जश्न अमेठी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''10 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स- आप में से हर एक को धन्यवाद! मैं अमेठी में इसका जश्न मनाऊंगा, जहां मैं आज अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलूंगा।'' आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आज (10 जुलाई) पहली बार राहुल गांधी एक दिन की यात्रा पर अमेठी जाएंगे।

    अमेठी में स्‍थानीय लोगों से मिलेंगे राहुल गांधी

    अमेठी में स्‍थानीय लोगों से मिलेंगे राहुल गांधी

    एक पार्टी नेता ने कहा कि राहुल अमेठी के गौरीगंज (जिला मुख्यालय) में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और हाल के लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान के कारणों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह आम लोगों से भी बातचीत करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता स्मृति ईरानी से 55 हजार वोटों के अंतर से हार गए थे। हालांकि केरल की वायनाड सीट उन्होंने भारी अंतर से जीती थीं।

    अमेठी में लगे ये पोस्‍टर्स

    अमेठी में लगे ये पोस्‍टर्स

    राहुल गांधी के एक दिन के दौरे पर आने से पहले अमेठी में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें संजय गांधी अस्पताल को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया है। जिसमें संजय गांधी अस्पताल को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि 'न्याय दो, न्याय दो, मेरे परिवार को न्याय दो, दोषियों को सजा दो' इस अस्पताल में जिंदगी बचाई नहीं, गंवाई जाती है" पीड़ित परिवार। आपको बता दें कि राहुल गांधी संजय गांधी अस्पताल के ट्रस्टी हैं। जिसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है।

    ये है पूरा प्रोग्राम

    ये है पूरा प्रोग्राम

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी अपने परिवार के बीच अमेठी आ रहे हैं। 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट उतरकर सड़क मार्ग से यहां पहुंचेगे। सुबह 12 बजे निर्मला इंस्टिट्यूट गौरीगंज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। बैठक में ग्रामसभा के अध्यक्ष, न्याय पंचायत के अध्यक्ष, ब्लाक के अध्यक्ष के अलावा यूथ कांग्रेस, सेवा दल, छात्र संगठन और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। योगेंद्र मिश्रा ने कहा के कार्यकर्ताओं और अमेठीवासियों में उत्साह है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+