राहुल गांधी ने असम में शुरू किया चुनाव प्रचार, डिब्रूगढ़ में चाय मजदूरों के साथ खाया खाना
गुवाहटी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को असम के दौरे पर थे। राहुल गांधी के साथ इस दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे। असम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी और भूपेश बघेल ने डिब्रूगढ़ में एक चाय उद्यान में स्थानीय लोगों के साथ लंच किया। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो भूपेश बघेल के संग एक चाय उद्यान में श्रमिकों के साथ बैठकर खाना खा रहे हैं। राहुल गांधी ने जिले के चुबवा इलाके में हरे-भरे चाय के बागानों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी दो दिन के लिए असम के दौरे पर हैं।

Recommended Video
लाहोवाल में छात्रों से की मुलाकात
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि एक सरल हाथ सबसे स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। भूपेश बघेल और उन्होंने चुबवा टी एस्टेट के श्रमिकों के साथ मिलकर खाना खाया। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस दौरे के साथ ही असम में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। अपने दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने डिब्रूगढ़ के लाहोवाल में छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद मजदूरों के साथ खाना खाया। इससे पहले उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने यहां असन की जनता से पांच वादे किए।
राहुल गांधी ने किए ये पांच वादे
- पहला वादा उन्होंने ये किया कि चाय श्रमिकों को रोजाना 365 रुपए मिलेंगे।
- दूसरा वादा उन्होंने ये किया कि असम में उनकी सरकार आएगी तो वो नागरिकता संशोधन एक्ट को लागू नहीं होने देंगे।
- इसके अलावा राहुल गांधी ने असम की जनता को 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया।
- इसके अलावा 200 यूनिट तक बिजली फ्री करने का वादा किया।
- साथ ही असम की गृहणियों को 2000 रुपए देने का वादा किया।












Click it and Unblock the Notifications