Tamil Nadu Election:राहुल गांधी चुनावी अभियान के लिए आज से 3 दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर, ट्वीट कर लिखी ये बात

Tamil Nadu Election:राहुल गांधी चुनावी अभियान के लिए आज से 3 दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर, ट्वीट कर लिखी ये बात

Rahul Gandhi Tamil Nadu Assembly Elections News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी आज तमिलनाडु में हैं। राहुल गांधी आज (शनिवार 23 जनवरी) से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। तमिलनाडु में मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी आज कोयम्बटूर और तिरुपुर जिले में रोड शो करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी MSME क्षेत्र से जुड़े लोगों, किसानों और बुनकरों से बातचीत करेंगे। राहुल गांधी ने तमिलनाडु पहुंचने के बाद ट्वीट कर कहा है कि वो यहां आकर खुश हैं। राहुल गांधी तीन दिन तक पश्चिमी तमिलनाडु में प्रचार करने वाले हैं। इस दौरान वो तिरुपुर, इरोड और करुर सहित पांच जिलों का दौरा करेंगे। इन जिलों को AIADMK का गढ़ कहा जाता है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर,बोले- मोदी सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''तमिलनाडु में वापस आकर मुझे खुशी हो रही है। मैं आज कोंगु बेल्ट में अपने तमिलनाडु के भाई-बहनों के साथ समय बताने वाला हूं। हम साथ में मिलकर तमिलों की अनूठी संस्कृति की रक्षा और संरक्षण करेंगे, जिसपर मोदी सरकार ने हमला किया है।''

    कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी शनिवार को 11 बजे कोयम्बटूर पहुंचेंगे। इसके बाद वहां वो एक घंटे MSME के साथ बात करेंगे। इसके बाद वो कोयम्बटूर और तिरुपुर जिले में रोड शो करेंगे। शाम पांच बजे राहुल गांधी तिरुपुर कुमारन को समर्पित स्मारक का दौरा करेंगे, जहां वो स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

    बता दें कि इस बार तमिलनाडु का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। राज्य के दो दिग्गज नेता जयललिता और करुणानिधि के निधन के बाद राज्य में यह पहला विधानसभा चुनाव है। 2019 के लोकसभा चुनाव में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने 39 सीटों में से 38 सीटें जीती थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+