आतंकवादियों के हिट लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं राहुल गांधी
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आतंकवादियों से सबसे ज्यादा खतरा है और वो भारत में काम कर रहे आतंकवादी संगठनों की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात दावा किया है और राहुल गांधी की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिये हैं। मालूम हो कि दो दिन पूर्व राहुल गांधी ने ऐ रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि एक दिन उन्हें भी कोई उनके पिता (राजीव गांधी) और दादी (इंदिरा गांधी) की तरह मार सकता है। id="toptextpromo">वहीं
राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बहुत पहले ही चेता दिया था। ऐसा इसलिये किया गया था क्योंकि नवंबर 2007 में जब जैश ए मोहम्मद ने राहुल गांधी के अपहरण की साजिश करने का खुलासा हुआ था। उस वक्त आतंकवादियों के निशाने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का नाम भी सामने आया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सुरक्षा
एजेंसियों ने ये इनपुट दिया है कि एक बार फिर जैश ए मोहम्मद राहुल गांधी का अपहरण करने की फिराक में हैं। इतना ही नहीं सुरक्षा एजेंसियों ने ये दावा किया है कि जैश ए मोहम्मद अपने लड़ाकों को इसके लिये ट्रेनिंग भी दे रही है।











Click it and Unblock the Notifications