भाजपा सांसद का आपत्तिजनक बयान: सोनिया को बताया 'सांपों की मौसी' ओर राहुल को 'फ्यूज बल्ब'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रतन लाल कटारिया ने एक बार फिर विवादास्पद और आपत्तिजनक बयान दिया है। हरियाणा के अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 'सांपों की मौसी' और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'फ्यूज बल्ब' कहा। कटारिया ने ये आपात्तिजनक टिप्पणी शनिवार को करनाल में एक रैली को संबोधित करते हुए दिया। कटारिया इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के कई नेताओं को निशाना बनाया और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
कटारिया ने इसके अलावा गोपाल कांडा, कुलदीप बिश्नोई, विनोद शर्मा और चौटाला परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हजका प्रमुख कुलदीप बिश्नोई अंदर ही अंदर सोनिया गांधी से मिल रहा है, ये कांडे, बांडे, टांडे, फांडे... सारे के सारे बलात्कारी इकटे हुए पड़े हैं। अंबाला शहर से विधायक विनोद शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि विनोद कुमार दुनिया का ठग, मेरे अंबाला से ही विधायक है।