वायनाड में बोले राहुल गांधी- मेरी लड़ाई पीएम मोदी के खिलाफ, CPM के खिलाफ कुछ नहींं बोलूंगा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के वक्त राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने रोड शो भी किया। वायानाड में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा।

rahul gandhi in wayanad, My fight against PM Modi, wont say a word against CPM

राहुल गांधी ने वायानाड में कहा, 'मैं एक संदेश देने के लिए केरल आया हूं कि भारत एक है, फिर चाहें उत्तर, दक्षिण, पूर्व या पश्चिम हो। मेरा उद्देश्य यहां के लोगों को एक संदेश देना है। राहुल गांधी ने बीजेपी और संघ पर भी निशाना साधा और कहा कि दक्षिण भारत में एक भावना है कि केंद्र, पीएम मोदी और आरएसएस दक्षिण में संस्कृति और भाषाओं पर हमले करने का काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उनके लिए रोजगार और किसानों से जुड़ा मुद्दा ही प्रमुख है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने देश में कोई काम नहीं किया। राफेल के मुद्दे पर भी उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा कि चौकीदार ने ही चोरी करवाई। उन्होंने कहा कि इस देश का किसान परेशान है और युवा बेरोजगार हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरी लड़ाई पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है, ना कि सीपीएम के खिलाफ। राहुल गांधी ने कहा, 'मैं समझता हूं कि सीपीएम के मेरे भाई और बहन अब मेरे खिलाफ बोलेंगे और मुझ पर निशाना साधेंगे लेकिन मैं अपने पूरे चुनाव अभियान में सीपीएम के खिलाफ एक शब्द भी हीं बोलूंगा।' बता दें कि केरल की वायनाड सीट पर बीडीजेएस के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली को एनडीए ने उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+