Rahul Gandhi in Manipur: मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिले राहुल गांधी, सामने आई तस्वीरें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद असम और मणिपुर के दौरे पर है। वे सोमवार को मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। कांग्रेस नेता वहां भी पहुंचे जहां हिंसा प्रभावित परिवारों को रखा गया है।
कांग्रेस सांसद व एलओपी राहुल सोमवार दोपहर 12 बजे जिरिबाम पहुंचे थे। यहां वे हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में मौजूद लोगों से मुलाकात की। इससे पहले कांग्रेस नेता ने सुबह 10 बजे पहले असम के सिलचर पहुंचे था। यहां उन्होंने फुलेरताल के थलाई इन यूथ केयर सेंटर में राहत शिविर में हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। दरअसल, फुलेरताल मणिपुर से सटा हिंसा प्रभावित इलाका है।

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मणिपुर हिंसा को एक बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में शांति बेहद अहम है। हिंसा के चलते मणिपुर ने बहुत कुछ खो दिया है, जिसे वापस लाने लिए नफरत और हिंसा को बंद करके मोहब्बत लाने की जरूरत है।
मणिपुर की राजधानी इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में हजारों परिवारों को नुकसान हुआ है, संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। एलओपी ने दावा किया कि हिंसा प्रभावित राज्य पूरी तरह से दो भागों में विभाजित हो चुका है और ये विभाजन राज्य में हिंसा और नफरत जैसी त्रासदी लेकर आई है। हालत ये हैं लोग अपने घर छोड़कर अब राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
वहीं इससे पहले मणिपुर में एक बार फिर हिंसक गतिविधि सामने आई है। दरअसल, राहुल के मणिपुर पहुंचने से पहे रात 3:30 बजे जिरिबाम के फिटोल गांव में उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों के कैस्पिर वैन (एंटी लैंड माइन वैन) पर फायरिंग की। इसमें एक फायर ब्रिगेड को भी निशाना बनाया गया था। सुरक्षाबलों ने सर्चिंगके दौरान हमले के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications