राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, बोले-संसदीय समिति में नहीं मिला बोलने का मौका
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा रक्षा मामलों पर संसदीय समिति (parliamentary panel)की बैठक से वॉकआउट करने का मामला अब लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला(Om Birla) को पत्र लिखकर दावा किया कि उन्हें रक्षा पर संसदीय समिति की बैठक में बोलने की अनुमति नहीं दी गई।उन्होंने हस्तक्षेप की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि सदस्यों को मुद्दे उठाने का अधिकार है।

Recommended Video
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि संसदीय समिति की बैठक में उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई, इसलिए मैं आपसे इस मामले में दखल देने का आग्रह करता हूं। डिफेंस संसदीय दल के मेंबर होने के नाते उनको यह अधिकार है कि वो कोई मुद्दा उठा सकते हैं। मगर किसी एक मेंबर को बोलने की अनुमति ही नहीं दी जाए, यह गैर लोकतांत्रिक है और उनके अधिकारों का हनन है।
बता दें कि, बुधवार को रक्षा संसदीय दल की बैठक थी, जिसमें राहुल गांधी समेत दो और सांसदों ने बैठक का वॉकआउट कर दिया था। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी को चेयरमैन ने बोलने नहीं दिया जिसके बाद उनके पास कोई और उपाय नहीं रह गया था। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी समिति के समक्ष लद्दाख में चीन की आक्रामकता और सैनिकों को बेहतर उपकरण उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दे उठाने चाहते थे, लेकिन समिति के अध्यक्ष जुएल उरांव (बीजेपी) ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।
इसके बाद समिति की बैठक में शामिल कांग्रेस सांसद राजीव सातव और रेवंत रेड्डी भी उनके साथ बाहर चले गए। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में समिति की बैठक में सेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मियों के लिए वर्दी के रंग के मुद्दे पर चर्चा की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications