राहुल गांधी का केरल में BJP पर हमला, बोले- एक इतिहास, एक भाषा थोपना चाहती है भाजपा

केरल में एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक भाषा और इतिहास बदलने के नाम पर राजनीति करने वाली देश की पहली पार्टी बताया। कांग्रेस दिग्गज ने सवाल किया कि अगर कोई केरल या तमिलनाडु में हो तो वो कैसे ये कह सकता है कि देश की भाषा एक ही होगी।

राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो मुख्य रूप से सत्ता की राजनीति में लोकप्रियता हासिल करने पर केंद्रित है। जबकि बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कोई केरल या तमिलनाडु में कैसे आ सकता है और कह सकता है कि वहां एक भाषा होगी?

Rahul Gandhi targets BJP

उन्होंने कहा, "हर रंग अनोखा है, और हर फूल की एक अलग अभिव्यक्ति है। कल्पना कीजिए अगर मैंने कहा कि यहां केवल सफेद फूल रहेंगे। कोई पत्तियां नहीं होंगी तो...भाजपा और आरएसएस केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में यही करने की कोशिश कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि वे (भाजपा) भारत को नहीं समझते हैं।"

राहुल गांधी ने कहा, "सबसे पहले, यह एक गलतफहमी है कि भारत क्या है? आप केरल, तमिलनाडु या पश्चिम बंगाल के लोगों के पास कैसे आ सकते हैं और कह सकते हैं कि एक भाषा होगी। आप केरल के प्रत्येक नागरिक का अपमान कर रहे हैं। मलयालम सिर्फ एक साधारण भाषा नहीं है; इसके अंदर केरल के लोगों का इतिहास, त्रासदी और खुशी छिपी हुई है। केरल की एक माँ अपने बच्चों को इस महान भूमि का इतिहास कैसे समझा सकती है?

वहीं केंद्रीय एजेंसियों की भ्रष्टाचार के कथित मामलों में ताबड़तोड़ एक्शन के लिए भी राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "ईडी और सीबीआई को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके, भाजपा हमारे देश की प्रकृति को बदलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस और यूडीएफ भारत की विविधता को स्वीकार करते हैं। हम अपने सभी लोगों की कई भाषाओं, परंपराओं और विभिन्न इतिहास को स्वीकार करते हैं। जबकि भाजपा लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र, एक भाषा थोपना चाहती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+