कर्नाटक में बारिश के बीच भीगते मंच पर पहुंचे राहुल गांधी, बोले- कांग्रेस 150, BJP को मिलेगीं 40 सीटें
बारिश के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक कलबुर्गी में मंच पर पहुंचे। उन्होंने कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जल्द की रिक्त पड़े 50 हजार पदों को भरा जाएगा।

Rahul Gandhi in Kalaburagi Karnataka: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कर्नाटक में चुनावी दौरे पहुंचे। राज्य के कई हिस्सों में बारिश की वजह की उनके कई कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। वहीं कलबुर्गी में राहुल गांधी बारिश के बीच भीगते हुए मंच पहंचे और जनता को संबोधित किया। मंच से उन्होंने कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की पूर्व बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता इस बार भी उन्हें केवल 40 सीटें ही देगी।
कर्नाटक पहुंचे पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बारिश बीच कलबुर्गी भीगते हुए मंच पर पहुंचे। लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हम कर्नाटक चुनाव जीतेंगे और यहां सरकार बनाएंगे। कांग्रेस को इस बार राज्य में सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता और यह भी तय है कि चूंकि भाजपा को 40 नंबर सबसे ज्यादा पसंद हैं, कर्नाटक के लोग उन्हें केवल 40 सीटें देंगे। कांग्रेस को कम से कम 150 सीटें मिलेंगी।"
#WATCH | "We will win the Karnataka elections and form govt here; no one can stop. And this is also fixed that as BJP love 40 number the most, Karnataka people will give only 40 seats to them. Congress will get at least 150 seats....," says Congress Leader Rahul Gandhi at… pic.twitter.com/udRIL7FSg9
— ANI (@ANI) April 28, 2023
राहुल गांधी कांग्रेस की युवाओं को रोजगार के अवसर और नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा, "कर्नाटक में 50 हजार नौकरी के पद खाली पड़े हैं। इन 50 हजार नौकरियों को हम भरेंगे। हम आपको यहां विशेष शिक्षा क्षेत्र की नीति देंगे ताकि आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान भी यहां स्थापित हों। राज्य के लोगों के लिए लाभ के कई अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications