राहुल गांधी को भी मिला गया मोदी सरकार में काम!

नयी दिल्ली। कांग्रेस के युवराज और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भले ही यूपीए सरकार में कोई काम ना मिला हो, लेकिन सत्ता परिवर्तिन के बाद देश में आई नई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राहुल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जी हां केन्द्र की एनडीए सरकार में राहुल गांधी को नया काम मिल गया है।

rahul gandhi

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी को विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है। इससे पहले राहुल रक्षा और मनाव संसाधन प्रबंधन पैनल के सदस्य रह चुके हैं। काफी लंबे वक्त के बाद संसद के दोनो सदनों के प्रिजाइडिंग अफसरों ने सोमवार को मंत्रालयों से संबंधित कई संसदीय समितियों का गठन किया गया। इस कमेटी में दोनों सदनों के सदस्यों को मिलाकर कुल 24 समितियां बनाई गई हैं। जिसमें से 8 समितियों के अध्यक्ष राज्यसभा से और 16 समितियों के अध्यक्ष लोकसभा से बनाए गए हैं।

हर समिति में 31 सदस्य हैं। जिनमें से 21 सदस्य लोकसभा से और 10 राज्यसभा के सदस्य हैं। राज्यसभा में कांग्रेस के 68 सदस्य हैं, इसलिए राज्यसभा वाली 8 समितियों में से 3 समितियों की अध्यक्षता कांग्रेस को मिली है। वहीं 2 की अध्यक्षता भाजपा, 1 बसपा, 1 तृणमूल कांग्रेस और 1 जदयू को मिली है।
राज्यसभा के मुकाबले लोकसभा में बनीं 16 समितियों में से कांग्रेस को केवल 2 समितियों की अध्यक्षता मिली है। वहीं भाजपा को सबसे अधिक 9 समितियों की अध्यक्षता मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+