'अडानी को प्रधानमंत्री बचा रहे हैं', राहुल गांधी का तीखा सवाल, आखिर क्यों आजाद घूम रहे गौतम अडानी
जिस तरह से अमेरिका में गौतम अडानी पर फर्जीवाड़ा करने और घूस देने का आरोप लगा है, उसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका में अब यह बिल्कुल साफ हो चुका है कि अडानी ने अमेरिका और भारत दोनों के कानून को तोड़ा है।
मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि अडानी अभी भी क्यों देश में आजाद घूम रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया, झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। अडानी ने 2000 करोड़ का घोटाला किया, लेकिन फिर भी वह आजाद घूम रहे हैं। हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री अडानी को बचाने में लगे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया, एक हैं तो सेफ हैं। भारत में अडानी जी और मोदी जी एक हैं तो सेफ हैं। हिंदुस्तान में अडानी जी का कुछ नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री 10-15 करोड़ के लिए अंदर चले जाते हैं। लेकिन अडानी जी 2000 करोड़ रुपए का स्कैम करते हैं और बाहर घूम रहे हैं। वजह यह है कि प्रधानमंत्री जी उन्हें बचा रहे हैं।
हिंदुस्तान में अडानी जी के खिलाफ कुछ नहीं हो रहा है, हम बहुत दिनों से मांग कर रहे हैं कि अडानी जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उन्हें आज गिरफ्तार किया जाना चाहिए। माधवी बुच ने उन्हें बचाया है, उन्हें भी उनके पद से हटाया जाना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि हम इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं, बतौर विपक्ष के नेता मेरी यह जिम्मेदारी है कि इस मुद्दे को उठाऊं। प्रधानमंत्री जी 100 फीसदी अडानी को बचा रहे हैं। यह व्यक्ति भ्रष्टाचार करके भारत की संपत्ति ली है। यह भाजपा का समर्थन करते हैं, यह सबको पता है।
हमारी मांग जेपीसी की है, लेकिन हम चाहते हैं कि अडानी जी को गिरफ्तार किया जाए। हम जानते हैं कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री उनके पीछे खड़े हैं और उन्हें बचा रहे हैं।
युवाओं को रोजगार नहीं मिलता, महंगाई बढ़ रही है, छोटे से अपराध में लोग जेल चले जा रहे हैं। लेकिन अडानी कुछ भी कर लें वो जेल नहीं जाएंगे। यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं है, बल्कि नेटवर्क है। माधवी बुच के बारे में हमने आपको बताया है। ये कुछ लोग हैं जिन्होंने भारत को हाइजैक किया है।
राहुल ने कहा कि अब सवाल यह है कि अडानी जी जेल से बाहर क्यों हैं। कोई भी अपराध करता है तो मोदी जी का कहना है कि वो उसे अंदर कर देते हैं। अडानी के बारे में अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि उन्होंने हिंदुस्तान में अपराध किया है। लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री करना भी चाहें तो कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि वो अडानी जी के कंट्रोल में हैं।
अडानी ने 2000 करोड़ का घोटाला किया है, लेकिन ना तो यह गिरफ्तार होगा और ना इसके खिलाफ कार्रवाई होगी क्योंकि प्रधानमंत्री इसके साथ हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे कॉन्ट्रैक्ट हुए हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी अडानी ग्रुप के साथ कॉन्ट्रैक्ट हुआ है।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications