कृषि विधेयक पर बोले राहुल गांधी, किसानो का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि विधेयक का विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। इस बिल को विपक्ष किसान विरोधी बता रहा है और इसे वापस लिए जाने की मांग कर रहा है। इस बिल का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी विरोध किया है। ट्विटर पर ट्वीट करके राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट करके लिखा, किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है क्यूँकि शुरू से मोदी जी की कथनी और करनी में फ़र्क़ रहा है- नोटबंदी, ग़लत GST और डीज़ल पर भारी टैक्स। जागृत किसान जानता है- कृषि विधेयक से मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने 'मित्रों' का व्यापार और करेगी किसान की रोज़ी-रोटी पर वार।

rahul gandhi

इससे पहले राहुल ने ट्वीट कर लिखा था मोदी जी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था। लेकिन मोदी सरकार के 'काले' क़ानून किसान-खेतिहर मज़दूर का आर्थिक शोषण करने के लिए बनाए जा रहे हैं। ये 'ज़मींदारी' का नया रूप है और मोदी जी के कुछ 'मित्र' नए भारत के 'ज़मींदार' होंगे। कृषि मंडी हटी, देश की खाद्य सुरक्षा मिटी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को किसानों के हित में बताया है। पीएम ने कहा कि इस बिल का विरोध करके विपक्ष बिचौलियों का साथ दे रहा है।

Recommended Video

      Rahul Gandhi ने अब Corona Warriors को लेकर Modi Government पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में कृषि बिल को पास कर दिया गया। बिल के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की नेता और केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं इस बिल का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को किसानों के हित में बताया है। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने दशकों से इस देश पर शासन किया और र किसानों को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया, ऐसे लोगों की राजनीति से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग बिचौलियों के पक्ष में खड़े हैं जो गलत तरह से किसानों के मुनाफे को लूटते हैं। बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में कृषि विधेयकों को पास कर दिया गया, जिसके विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही कांग्रेस, टीएमसी, आरएसपी ने भी इस बिल का लोकसभा में विरोध किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+