Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट अब 20 अप्रैल को सुनाएगा फैसला
राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने वाली याचिका पर सूरत कोर्ट ने छह घंटे से अधिक समय तक सुनवाई की। उन्होंने फैसले को सुरक्षित रखते हुए अब 20 अप्रैल को फैसला सुनाएगा।

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी की अपील पर गुरुवार को सुनवाई की। यह सुनवाई काफी देर तक चली। कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की अपील पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट पर 20 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगा।
राहुल गांधी के वकील ने गुरुवार को कहा कि सजा पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई हुई। यह सुनवाई 6 घंटे से अधिक समय तक चली। न्यायाधीश रॉबिन मोगेरा ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई की। बता दें कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम के मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया है।
वहीं, इससे पहले इस मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से राहत मिली थी। अदालत ने उनकी जमानत को 13 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी थी। राहुल गांधी 3 अप्रैल को अपनी सजा को चुनौती देने सूरत सेशन कोर्ट पहुंचे थे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रही थीं।
राहुल गांधी ने कोर्ट से बाहर निकलने के बाद कहा था कि ये 'मित्रकाल' के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!
Recommended Video

बता दें कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी लोग चोर हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि नीरव मोदी और ललित मोदी हजारों करोड़ रुपये लेकर देश से भाग गए हैं। इसके बाद मोदी सरनेम वाले ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था।
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। जदयू नेता नीतीश के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहे। इनके अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मीटिंग में मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। चुनावी सरगर्मियों के बीच तीनों दलों के नेताओं की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- CG News: प्रियंका गांधी ने किया मिलेट मिशन के स्टाल का निरीक्षण, आदिवासी महिला मानमती पोटाई को लगाया गले












Click it and Unblock the Notifications