Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी ने पूरा किया वादा, जिन महिलाओं-किसानों के साथ खेत में किया था काम, अब दिल्ली बुलाकर साथ खाया खाना

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही लगातार अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने हरियाणा में जिन महिलाओं के साथ खेतों में धान लगाया था। अब उन्हीं को सोनिया गांधी के घर पर खाना खाया।

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने आवास (10 जनपथ) पर सोनीपत की दर्जनों महिलाओं के साथ खाना खाया। दरअसल, जब राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव गए थे, तब उन्होंने सभी लोगों को अपने यहां खाने के लिए बुलाने का वादा किया था।

Rahul Gandhi News

मदीना गांव के किसान पहुंचे राहुल से मिलने

जिसके बाद शुक्रवार को मदीना गांव के किसान दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ लंच किया। इस दौरान महिलाएं ने कहा कि राहुल गांधी ने हमारी सूखी रोटी खाकर हमें बढ़िया भोजन कराकर अपना वादा पूरा किया है। बताया जा रहा है कि लंच का यह पूरा कार्यक्रम राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सहयोग से हुआ है।

राहुल गांधी का दिखा था देसी अवतार

हाल ही में खेत के अंदर धान रोपते हुए और टैक्ट्रर चलाते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हुआ था। बता दें कि 8 जुलाई को राहुल गांधी अचानक हरियाणा में सोनीपत के बरोदा हलका के गांव मदीना में पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों के साथ धान की रोपाई की और उनके साथ खाना खाया।

43 लोगों को खाने पर बुलाया

इस दौरान राहुल गांधी ने सभी महिलाओं और किसानों को दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया, जिसके बाद शुक्रवार को किसान, महिलाएं और उनके बच्चे दिल्ली पहुंचे, जहां आवास में दाखिल होने से पहले महिलाओं ने गीत गाए। राहुल गांधी के 43 लोगों ने भोजन किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+