मानहानि केस में बेंगलुरू कोर्ट ने राहुल गांधी को दी जमानत, जानिए क्या है मामला
बेंगलुरू कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में जमानत दे दी है। कर्नाटक भाजपा यूनिट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी।
दरअसल समाचार पत्रों में अपमानजनक विज्ञापन जारी करने पर कर्नाटक भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।विज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त है।

इस मामले में राहुल गांधी भी कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। इसके बाद राहुल गांधी आज प्रदेश के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। राहुल नवनिर्वाचित सांसदों और हारे हुए उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे।
कर्नाटक में नेताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को पहले ही जमानत दे दी थी।
बता दें कि जस्टिस केएन शिवकुमार ने राहुल गांधी को 7 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। राहुल गांधी के वकीलों ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को उपस्थित रहने से छूट देने की अपील की थी, लेकिन विरोधी वकीलों ने इसका विरोध किया और कहा कि बार-बार उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है।
-
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications