VIDEO: अपने मुख्यमंत्रियों का नाम भूल गए राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नीमच में एक चुनावी रैली में बोलते हुए कांग्रेस शासित राज्यों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नामों को भूल गए। वे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नामों की जगह दूसरे नेताओं के नाम बोल गए। 14 मई को नीमच की रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत डायस पर मौजूद कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए की। अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर हुकुम सिंह कराडा जी........
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों में ही उनकी पार्टी का शासन है और उन्होंने हाल के विधानसभा चुनावों के बाद कमलनाथ को मध्य प्रदेश और भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। अब भाजपा के समर्थक उनकी इस क्लिप को काट कर सोशल मीडिया पर ट्रोल करा रहे हैं। कुछ तो यहां तक कह रहे हैं कि जब उन्हें राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी याद नहीं रहते तो क्या उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।
अपने भाषणों के दौरान कई बार होने वाली गलतियों के कारण उन्हें ट्रोल कराया जा चुका है। एक ट्विटर यूजर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा कि, सर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन है? क्या आप बताएंगे, भारत यह जानना चाहता है कि, कि आपको कितनी नॉलेज है। आप भारत देश का नेतृत्व कर सकते हैं?कृप्या मुझे बताए कि कमलनाथ कौन है?
साध्वी प्रज्ञा का विवादास्पद बयान, नाथूराम गोडसे को बताया 'देशभक्त'