Modi Surname Defamation Case में दो साल की सजा मिलने पर क्या बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Reaction On Defamation Case: सूरत कोर्ट से मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्विटर पर महात्मा गांधी के एक विचार को शेयर किया है।

rahul gandhi

Modi surname Defamation Case: गुजरात की सूरत जिला अदातल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर उनकी टिप्पणी को लेकर दायर हुए आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया है। हालांकि कानून के मुताबिक, कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा सुनाने के तुरंत बाद ही 30 दिन के लिए जमानत दे दी और उनकी तरफ से अगली अपील दाखिल करने तक ये सजा निलंबित रहेगी। वहीं इस मामले पर राहुल गांधी की तरफ से भी उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्विटर पर महात्मा गांधी के एक विचार को शेयर किया। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन- महात्मा गांधी'। आपको बता दें कि इस मामले में भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने याचिका दायर की थी और राहुल गाधी के ऊपर मानहानि का आरोप लगाया था। कोर्ट के फैसले के बाद पूर्णेश मोदी ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।

'मेरे भाई ना कभी डरे हैं, ना कभी डरेंगे'
वहीं कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई ना कभी डरे हैं, ना कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।'

'ये तानाशाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा'
कांग्रेस ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट कर लिखा, 'ये न्यू इंडिया है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओगे तो ईडी-सीबीआई, पुलिस, एफआईआर सबसे लाद दिए जाओगे। राहुल गांधी को भी सच बोलने की, तानाशाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा मिल रही है। देश का कानून राहुल गांधी को अपील का अवसर देता है, वह इस अधिकार का प्रयोग करेंगे। हम डरने वाले नहीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+